महिलाओं के सम्मान के लिए कार्यक्रम का आयोजन

0
313

धामपुर के प्रियंका माॅडर्न स्कूल में मा. होरी सिंह मैमोरियल ट्रस्ट के संयोजन में आंगनवाड़ी, आशा व समूह सदस्यों के सम्मान में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा की क्षेत्रीय अध्यक्ष वर्षा कौशिक ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आजादी के बाद मोदी व योगी सरकार ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अनेक योजनाएं चलाई हैं, उन्होंने कहा कि 2017 में सीएम का पद संभालते ही योगी जी ने सबसे पहली योजना एंटी रोमियो स्क्वायड बनाकर बेटियों को सुरक्षा देने का काम किया है। सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की बदौलत ही आज महिला अबला नही सबला बन कर पुरूषों के कंधे से कंधा मिलाकर हर क्षेत्र मंे आगे बढ़ रही है।
वही इस मौके पर ट्रस्ट के अध्यक्ष विधायक अशोक कुमार राणा ने कहा कि मा. होरी सिंह मैमोरियल ट्रस्ट पूर्व से ही समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी रहा है। उनहोंने बताया कि इसके माध्यम से अब तक कई गरीब बहनों की षादी का खर्चा, पढ़ाई सहित अन्य योजनाओं का लाभ दिया जा चुका है। कार्यक्रम में महिला मोर्चा की पश्चिमी क्षेत्रीय अध्यक्ष नीरजा सिंह, जिलाध्यक्ष मोनिका यादव, ज्योति किरण राणा, अल्हैपुर ब्लाॅक प्रमुख क्षमा हेमलता चैहान, अदिति सिंह, राणा प्रियंकर सिंह, उदित नारायण सिंह आदि सहित भाजपा नेता, पदाधिकारी, कार्यकर्ता और हज़ारों की संख्या में महिलाएं उपस्थित रही।

Leave a Reply