महाशिवरात्री महोत्सव का आयोजन किया

0
242
चांदपुर में प्रजापति ब्रह्मा कुमारी के तत्वाधान में महाशिवरात्रि महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पहंुचे मुख्यअतिथ जनपद बिजनौर के प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री ने कहा कि ब्रह्माकुमारी से जुड़ी बहनें समाज के उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उधर केन्द्र और प्रदेश सरकार भी नारी सशक्तीकरण के लिए विभिन्न अभियान चलाये जा रहे हैं। आगे उन्होंने सरकार द्वारा किये जा रहे कार्यों को भी विस्तार से बताया।