महापुरूषों की प्रतिमाओं पर किया माल्यार्पण

0
281

आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत धामपुर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी सुभाष कुमार के नेतृत्व में पालिका के सभासदों, अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा स्वतंत्रता संग्राम से संबंधित महापुरूषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया। अधिशासी अधिकारी सुभाष कुमार ने बताया कि इस मौके पर महापुरूषों के स्मृति स्थलों पर विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान नगर पालिका के सभासदों और पालिका स्टाफ द्वारा आजादी के नारे लगाते हुए सुभाष चैक से नगर पालिका परिसर में लगी महात्मा गांधी की प्रतिमा तक प्रभात फेरी का भी आयोजन किया गया। साथ ही सभी ने आजादी की 75वीं वर्षगांठ को धूम-धाम से समारोह पूर्वक मनाने का संकल्प लिया। प्रभात फेरी नगरपालिका का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।