भोलेनाथ की भव्य शोभायात्रा का आयोजन

0
271
 संभल के सराय तरीन में महाशिवरात्रि का पर्व धूम-धाम से मनाया गया, इसके उपरांत भोलेनाथ की भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा का शुभारंभ भाजपा विधायक अजीत सिंह राजू और भाजपा के पश्चिमी क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंघल ने संयुक्त रूप से किया। शोभायात्रा पातालेश्वर मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्गों और चैराहों से होती हुई अपने गंतव्य तक पहंुची शोभायात्रा का नगर के विभिन्न स्थानों पर का भव्य स्वागत किया गया। जहां एक तरफ भोलेनाथ के भक्त शोभायात्रा में झांकियों के नृत्य को देखकर आनंद ले रहे थे वहीं दूसरी ओर शराब के नशे में धुत कुछ शरारती तत्व डीजे पर नाचने को लेकर अपाधापी मचा रहे थे, लेकिन पुलिस वालों के आने पर शरारती तत्व रफू चक्कर हो गये।