भूतपूर्व सैनिक इंटर कॉलेज कादराबाद में एक दिवसीय शिव सेना कार्यकर्ताओं का सम्मान सम्मलेन किया गया आयोजित

    0
    5

    धामपुर तहसील के अफजलगढ़़ के भूतपूर्व सैनिक इंटर कॉलेज कादराबाद में एक दिवसीय शिव सेना कार्यकर्ताओं का सम्मान सम्मलेन, आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि प्रदेश महासचिव रविन्द्र संघर्षी ने ,नव नियुक्त जिलाध्यक्ष संजय राणा सहित युवा, जिलाध्यक्षों को पार्टी के लिए समर्पित होकर ,जनता की आवाज उठाने सहित, बधाई देते हुए कहा कि जनता की आवाज ही हमारी आवाज है। जनता की समस्याओं को सुन उनका निस्तारण ,उच्च अधिकारियों से कराने का आह्वान किया। शिव सेना कार्यकर्ताओं सम्मेलन में उमड़ी भीड़ को देख, जिलाध्यक्ष संजय राणा की मुख्य अतिथि ,रविन्द्र संघर्षी ने पीठ थपथपाई।