चंद्रयान 3 की चंद्रमा के साउथ पोल पर सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग के बाद एक तरफ जहां पूरे देश में ज्श्न का माहौल

    0
    3
    This image has an empty alt attribute; its file name is chand2.jpg

    बिजनौर चंद्रयान 3 की चंद्रमा के साउथ पोल पर ,सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग के बाद ,एक तरफ जहां पूरे देश में ज्श्न का माहौल है। वहीं बिजनौर के लोग भी सड़कों पर उतरे ,और हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय के नारे लगाते हुए ,जमकर आतिशबाजी कर चंद्रयान 3 की कामयाबी पर जमकर जश्न मनाया।
    दरअसल, चंद्रयान 3 की कामयाब सॉफ्ट लैंडिंग के लिए ,एक तरफ जहां पूरे देश में पूजा और प्रार्थनाओं का दौर चल रहा था ,और हर कोई इस पल का इंतज़ार कर रहा था। कल शाम 6 बजे जैसे ही चंद्रयान 3 ने चंद्रमा के साउथ पोल पर सफलता पूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग की ,तो इस लैंडिंग के बाद पूरा देश खुशी से झूम उठा। हर भारतवासी ने अपने अपने तरीके से जश्न मनाया। इसी कड़ी में बिजनौर शहर में भी चंद्रयान 3 की, कामयाबी पर जमकर जश्न मनाया गया, शहर के सैकड़ों लोग हाथों में तिरंगा लेकर शहर की सड़कों पर निकल गए, और भारत माता की जय, वंदे मातरम के नारे लगाते हुए, जश्न मनाते हुए दिखाई दिए। वैज्ञानिकों को शुभकामना दी। इस दौरान बिजनौर के सिविल लाइन में ,भारतीय जनता पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने ,जमकर आतिशबाजी करते हुए ,खुशी का इजहार किया। इस दौरान शहर के मशहूर व्यापारी विकास ने कहा, की आज भारत दुनिया की छत पर चढ़ गया है। चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग पर ,उन्होंने देश के वैज्ञानिकों को शुभकामना दी।