भाजपा प्रत्याशी सी.पी. सिंह का स्वागत

0
312

नूरपुर से भारतीय जनता पार्टी के विधानसभा प्रत्याशी चन्द्र प्रकाश सिंह ने गांव सेलपुरा, बमनौला, खासपुरा सहित विभिन्न गांवों का तूफानी दौरा करते हुए डोर-टू-डोर जाकर जनसम्पर्क किया। जनसम्पर्क के दौरान सी.पी. सिंह ने लोगों को भाजपा सरकार की योजनाओं से अवगत कराया। वहीं जनसम्पर्क के दौरान गांव खासपुरा में सिख समुदाय द्वारा प्रत्याशी सी.पी. सिंह का फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर प्रत्याशी सी.पी. सिंह ने गांव स्थित गुरूद्वारे में माथा टेका व सिख समुदाय के साथ लंगर चखा। वहीं ग्रामीणों ने भी एकजुट होकर प्रत्याशी सी.पी. सिंह को पूर्ण समर्थन का भरोसा दिलाया। इस दौरान प्रत्याशी सी.पी. सिंह के साथ भाजपा नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply