भाजपा प्रत्याशी का किया गया जोरदार स्वागत

0
267

नूरपुर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सी.पी. सिंह ने ग्राम श्यामाबाद, बागबाड़ा, सुल्तानपुर, दौलताबाद आदि गांवों का तूफानी दौरा करते हुए डोर-टू-डोर जाकर जनसम्पर्क किया। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी ने लोगों को भाजपा की नीतियों तथा भाजपा सरकार की योजनाओं से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि नूरपुर के पूर्व विधायक उनके भाई स्व0 लोकेन्द्र सिंह के आकस्मिक निधन के कारण उपचुनाव के बाद भाजपा का विधायक नही था उसके बावजूद भी योगी सरकार ने सभी योजनाओं को घर घर पहुंचाने का कार्य किया। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी का विभिन्न गांवों में जोरदार स्वागत किया गया। जिसपर भाजपा प्रत्याशी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए आगामी चुनाव में वोट का आग्रह किया।