भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा किया कार्यकर्ताओं से संवाद

0
289

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश में भ्रमण कर रहे हैं। इसी क्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने जनपद बिजनौर और अमरोहा पहुंचकर उम्मीदवारों और कार्यकर्ताओं से संवाद किया।
जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा दोपहर को बिजनौर पहंुचे। हैलीकाॅप्टर से उतरने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष का भाजपा नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने फूल भेंट कर भव्य स्वागत किया। इसके उपरांत राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बिजनौर में आयोजित कार्यक्रम में बिजनौर नगीना एवं मुजफ्फरनगर क्षेत्र के प्रमुख पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उनका योजनापूर्ण मार्गदर्शन किया और उम्मीदवारों को जीत का मंत्र दिया।
जानकारी के अनुसार जे.पी. नड्डा दोपहर तीन बजे अमरोहा पहुंचने वाले थे लेकिन बारिश और खराब मौसम के चलते वह कुछ देरी से वहां  पहुंचे  । अमरोहा पहुंचने पर जनपद के भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जे.पी. नड्डा को पुष्प भेंट कर उनका स्वागत किया। स्वागत के उपरांत राष्ट्रीय अध्यक्ष कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे जहां उन्होंने अमरोहा, मुरादाबाद, सम्भल और रामपुर के पदाधिकारी, उम्मीदवारों और कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए उन्हें जीत का मंत्र दिया। जे.पी. नड्डा ने कार्यकर्ताओं की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। इस मौके पर भारी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।