भाजपा के केन्द्रीय मंत्री का स्वागत

0
267

जनपद संभल के गुन्नौर तहसील क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी द्वारा जन आर्शीर्वाद यात्रा निकाली गई। इस दौरान यात्रा में पहुंचे भाजपा के केन्द्रीय मंत्री बी.एल. वर्मा का प्रथम बार संभल आगमन पर भाजपाईयों द्वारा विभिन्न स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया। जन आशीर्वाद यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केन्द्रीय मंत्री ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा और कहा कि आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी 2017 से अधिक सीटों पर विजय प्राप्त करेगी। भाजपा के केन्द्रीय मंत्री का स्वागत करने वालों में संभल के भाजपा जिलाध्यक्ष ओमवीर सिंह खड़गवंशी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंघल सहित भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।