भाजपाईयों ने निकाली संकल्प पदयात्रा

0
259

महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के मौके पर भाजपा द्वारा निकाली जा रही संकल्प पदयात्रा के चलते आज चांदपुर विधानसभा क्षेत्र में पदयात्रा का सुभरम्भ हो गया, तीन दिवसीय पदयात्रा के पहले दिन भाजपाईयों ने गांव गांव घूमकर पदयात्रा की, इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक कमलेश सैनी, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव सिसौदिया, जिला उपाध्यक्ष विवेक कर्णवाल सहित भारी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता गण नगर के अंबेडकर चैक पहुंचे, और बाबा साहेब की मूर्ति पर माल्यार्पण कर पदयात्रा का सुभरम्भ किया, पदयात्रा के दौरान भाजपाईयों ने गांव गांव जाकर लोगो को स्वच्छता अभियान के प्रति जागरूक किया