भाकियू ब्लाॅक अध्यक्ष ने की प्रेस वार्ता

0
265
स्योहारा के पीडब्लू डी गैस्ट हाऊस में भारतीय किसान यूनियन द्वारा प्रेस वार्ता की गई। प्रेस वार्ता में बोलते हुए भाकियू के ब्लाॅक अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह टिकैत ने बताया कि गाज़ीपुर बाॅर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन में स्योहारा क्षेत्र के किसान पहले दिन से ही डटे हुए हैं और आगे भी रहेंगे जिस पर उन्होंने किसानों का आभार व्यक्त किया। इसके बाद उन्होंने कहा कि स्योहारा गन्ना समिति द्वारा स्योहारा क्षेत्र के किसानों को अनुपात के हिसाब से पर्ची जारी नही की जा रही है। गजेन्द्र टिकैत ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर समानुपात के हिसाब से पर्ची इंडेट और गन्ना भुगतान 14 दिन के अंदर नही हुआ तो गन्ना सचिव और शुगर मिल अधिकारियों का घेराव किया जायेगा। इस दौरान ब्लाॅक महासचिव रोहित चैहान, नीटू यादव, देवेन्द्र सिंह सहित किसान उपस्थित रहे।