ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए शांति पूर्ण तरीके से हुआ मतदान

0
264

जनपद बिजनौर में ब्लाॅक प्रमुख पद के लिए मतदान शुरू  हो गया है। मतदान के मद्देनज़र पुलिस प्रशासन  सुबह से ही सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मुस्तैद है। जनपद बिजनौर में कुल 11 ब्लाॅक हैं जिनमें से पांच ब्लाॅक पर मतदान चल रहा है जबकि 6 ब्लाॅक में पहले ही निर्विरोध ब्लाॅक प्रमुख चुने जा चुके हैं। मतदान स्थलों पर जिलाधिकारी उमेश  मिश्रा और पुलिस अधीक्षक डा0 धर्मवीर सिंह द्वारा भ्रमण कर चुनाव प्रक्रिया का जायज़ा लिया जा रहा है।

धामपुर क्षेत्र के अल्हैपुर ब्लाॅक परिसर में भी सुबह 11 बजे से मतदान षुरू हो गया है। अल्हैपुर ब्लाॅक से ब्लाॅक प्रमुख पद के दोनों दावेदार अपने अपने समर्थकों के साथ मतदान स्थल पहुंचे  और मतदान किया। मतदान प्रक्रिया शांति  तरीके से चल रही है। सुरक्षा की दृश्टि से पुलिस द्वारा बैरिकेडिंग कर मतदान स्थल के रास्तों को भी बंद कर रखा है। इस मौके पर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने भी अधिकारियों के साथ अल्हैपुर ब्लाॅक परिसर पहुंचकर  चुनाव प्रक्रिया और सुरक्षा व्यवस्था का जायज़ा लिया। अल्हैपुर ब्लाॅक परिसर में दोपहर लगभग 2 बजे तक मतदान शांतिपूर्ण रूप से सम्पन्न हो गया। पुलिस अधीक्षक डा0 धर्मवीर सिंह ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण और निष्पक्ष  रूप से चल रही है और सभी मतदाता भयमुक्त होकर चुनाव प्रक्रिया में भाग ले रहे हैं।
उधर नजीबाबाद तहसील परिसर में भी ब्लाॅक प्रमुख के चुनाव के मद्देनज़र पुलिस प्रशासन  पूरी तरह से मुस्तैद दिखाई दिया। नजीबाबाद में ब्लाॅक प्रमुख पद के लिए अवधेश  कुमार और तपराज सिंह मैदान में हैं। तहसील परिसर में 11 बजे से मतदाताओं के आने का सिलसिला शुरू  हो गया और दोपहर तक लगभग सभी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर प्रतियाशियों  की किस्मत को बक्से में बंद कर दिया। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण संजय कुमार ने बताया कि चुनाव निष्पक्ष तरीके से कराया जा रहा है और सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस प्रशासन  पूरी तरह से मुस्तैद है। चुनाव प्रक्रिया प रनज़र बनाये रखने के लिए नजीबाबाद उपजिलाधिकारी परमानंद झा, पुलिस क्षेत्राधिकारी गजेन्द्र पाल सिंह सहित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद हैं। वहीं नजीबाबाद में भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता भी मतदान केन्द्र के आस-पास घूमते नज़र आये। भाकियू नेताओं का कहना है कि उन्हें प्रशासन पर पूरा भरोसा है कि प्रषासन द्वारा निष्पक्ष तरीके से चुनाव कराया जायेगा।

उधर चांदपुर क्षेत्र के जलीलपुर ब्लाॅक परिसर में भी ब्लाॅक प्रमुख चुनाव के मद्देनज़र अपर पुलिस अधीक्षक नगर प्रवीन रंजन सिंह व्यवस्थाओं का जायज़ा लेने पहुंचे । जलीलपुर ब्लाॅक परिसर में ब्लाॅक प्रमुख पद के दोनों प्रतियाशी  अपने-अपने समर्थकों के साथ पहुंचे  और मतदान की प्रक्रिया में शामिल  हुए। इस मौके पर मतदाताओं की लंबी कतार भी ब्लाॅक परिसर के बाहर देखने को मिली। अपर पुलिस अधीक्षक नगर प्रवीन रंजन सिंह ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष  और शांति पूर्ण रूप से चल रही है

उधर अफज़लगढ़ के गढ़ी ब्लाॅक में भी ब्लाक प्रमुख चुनाव की प्रक्रिया पूर्ण हो गई है। अफज़लगढ़ में प्रातः 11 बजे प्रशासन  द्वारा मतदान की प्रक्रिया शुरू  करा दी गई थी। और सुरक्षा व्यवस्था की दृश्टि से ब्लाॅक के चारों और भारी पुलिस बल की तैनात है। मौके पर मौजूद नगीना के उपजिलाधिकारी ने बताया कि चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है। साथ ही उनहोंने चेतावनी देते हुए कहा कि चुनाव में बाधा उत्पन्न करने वालों को बिल्कुल भी बर्दाष्त नहीं किया जाएगा।

जनपद भर में मतदान की प्रक्रिया लगभग पूरी हो गई है शाम  तीन बजे से मतगणना के प्रक्रिया शुरू  होगी ओर देर शाम   तक चुनाव के नतीजे भी घोषित  हो जायेगे    पुलिस अधीक्षक डा0 धर्मवीर सिंह ने बताया कि पूरे जनपद के पांचों ब्लाॅक में निष्पक्ष  तरीके से चुनाव चल रहा है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मतदान केन्द्रों पर 5 लेयर में सुरक्षा व्यवस्था की गई है जिसमें बिजनौर के समस्त थानों की पुलिस और पीएसी बल तैनात है। साथ ही समस्त चुनाव प्रक्रिया सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों की निगरानी में की जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यदि किसी ने चुनाव प्रक्रिया या शांति  व्यवस्था में व्यवधान डालने का प्रयास किया तो उससे सख्ती से निपटा जायेगा।