ब्लॉक प्रमुख क्षमा हेमलता चौहान द्वारा वन महोत्सव 2023 का किया गया शुभारम्भ

0
11

धामपुर के विकासखंड अल्हैपुर में ब्लॉक प्रमुख क्षमा हेमलता चौहान द्वारा किया गया वन महोत्सव 2023 का शुभारम्भ। इस अभियान के तहत विकासखंड अल्हैपुर की ग्राम पंचायतों अलीपुर। मौज्जमपुर जैत्रा। मनकुआं तथा दित्तनपुर में पौधे नवजात बालिकाओं के हाथ से उनके माता पिता के साथ प्रदेश स्तर पर हुए वृक्षारोपण कार्यक्रम की शुरुआत की गई। नवजात बालिकाओं के माता पिता से ब्लाक प्रमुख द्वारा आग्रह किया, कि आप अपने नवजात बालिका की तरह इन पौधों की देखभाल करें। वृक्षारोपण कार्यक्रम का विकास खंड की सभी 97 ग्राम पंचायतों में कुल 35 नवजात बालिकाओं का हाथ लगवा कर इस कार्यक्रम को रूपरेखा प्रदान की गई। वृक्षारोपण कार्यक्रम में ब्लाक प्रमुख के साथ आंगनबाड़ी कार्यकत्री, शोभा। बीना देवी। पूनम शर्मा। राजबाला। मिथिलेश देव। शशी राजपूत तथा ग्राम पंचायत सचिव नीरज कुमार। दिव्यांशु। मोहित कुमार। राकेश कुमार। खेम सिंह। विकास कुमार आदि ने प्रतिभाग किया।