बीजेपी नेताओं ने किसानों से किया संवाद

0
263

एक तरफ जहां किसान संगठन विभिन्न मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं और संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर महापंचायत का आयोजन किया गया। वहीं दूसरी और भारतीय जनता पार्टी के नेता गांव-गांव और घर-घर जाकर किसानों से संवाद कर रहे हैं। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष खेल सिंह राजपूत और जिला महामंत्री शोभित त्यागी मंडावली थाना क्षेत्र के ग्राम कल्याणपुर पहुंचे जहां ग्रामीणों द्वारा भाजपा नेताओं का ढोल नगाड़ों और फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान भाजपा नेताओं द्वारा किसानों से संवाद करते हुए पार्टी की नीतियों के बारे में बताया गया और सरकार द्वारा चलाइ गई योजनाओं से लाभान्वित होने की जानकारी दी गई। वहीं इस मौके पर सभी लोगों ने आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया।