बिजनौर में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मनाई भारत जोड़ो यात्रा की प्रथम वर्षगांठ

0
14

बिजनौर मे कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा के प्रथम वर्ष गांठ पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के आवहान पर, जिला बिजनौर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला उपाध्यक्ष मुनीश त्यागी के नेतृव में ,बिजनौर मुख्यालय पर जिला कांग्रेस कार्यालय से मुख्य डाक घर चोक, शम्भूदयाल चोक, राम का चौराहा, रोडवेज चौक से जिला कांग्रेस कार्यालय तक भारत जोड़ो पद यात्रा की, और जिला कांग्रेस कार्यालय पर जिला उपाध्यक्ष मुनीश त्यागी की अध्यक्षता एवं जिला महासचिव नज़ाकत अल्वी के संचालन में बैठक हुई। बैठक ओर पद यात्रा में मुख तिथि प्रदेश सचिव जिला प्रभारी लव कश्यप मौजूद रहे। कार्यकर्ताओ ने पदयात्रा में केंद्र सरकार के खिलाफ नारे बाज़ी की।
इस मौके पर मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव जिला प्रभारी लव कश्यप ने सभा को सम्बोधित करते हुए सफल कार्यक्रम के लिए सभी कांग्रेस जनो का धन्यवाद किया। और सभी कार्यकर्ताओं का आवहान करते हुए कहा कि सभी कांग्रेस जन राहुल गांधी के सन्देश को लेकर घर घर जाये। और सभी कार्यकर्ता आगमी लोकसभा चुनाव की तैयारी में अभी से जुट जाये, उन्होंने कहा कि आने वाला समय कांग्रेस का है। नफरत पर मोहब्बत भारी पड़ेगी।