प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत

0
247
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव का जिलाध्यक्ष अफजाल चोैधरी के निवास स्थान पर जोरदार स्वागत किया गया, प्रदेश अध्यक्ष ने एक प्रेस वार्ता करते हुए भाजपा पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार उद्योगपतियों और अमीरों की सरकार है, इसका किसानों, छात्रों और बेरोजगारों से कोई लेना देना नहीं है, भाजपा देश में किसानों का शोषण कर रही है और उद्योगपतियों के हाथों की कठपुतली भी बनी हुई हेै, भाजपा को निशाने पर लेते हुए उन्होंने कोविड 19 के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए ये भी कहा कि यदि विदेश से आने वाले लोगों को एयरपोर्ट पर पहले ही क्वारंटीन करा दिया जाता तो कोविड नहीं फैलता, जिसके लिये उन्होंने सीधे भाजपा को जिम्मेदार ठहराया, इस दौरान पार्टी के सदस्य भी प्रेस वार्ता में मौजूद रहे।