पूर्व सांसद ने किया ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा

0
269

नगीना लोकसभा सीट से पूर्व भाजपा सांसद डा0 यशवन्त सिंह ने नहटौर क्षेत्र के करीब 1 दर्जन से अधिक ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान क्षेत्र के अनेक ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं से पूर्व सांसद को अवगत कराया। जिसपर पूर्व सांसद डा0 यशवंत सिंह ने उनकी समस्याओं को गम्भीरता से लेते हुए सभी समस्याओं के जल्द निस्तारण का भरोसा दिलाया और भाजपा सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। इस मौके पर डा0 यषवन्त सिंह ने कहा कि 2022 में योगी आदित्यनाथ दोबारा मुख्यमंत्री का पद संभालेंगे और क्षेत्र का चहुमुखी विकास भी होगा। इस दौरान भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।