पुलिस और गौ तस्करों के बीच मुढभेड़

0
277

जनपद संभल के असमौली थाना क्षेत्र में पुलिस और गौ तस्करों के बीच मुढभेड़ हो गई। मुढभेड़ में पुलिस की गोली लगने से 2 गौ तस्कर घायल हो गए जबकि एक पुलिस कर्मी को भी गोली लगी है।
जनकारी के अनुसार असमौली थाना क्षेत्र केे सैदपुर जसकोली गांव के समीप पुलिस संदिग्ध वाहनों की चैकिंग कर रही थी। चैकिंग के दौरान पुलिस ने एक बाईक पर सवार दो गौ तस्करों को रोकने का प्रयास किया तो गौ तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, गौ तस्करों द्वारा चलाई गई गोली लगने से एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया। जिसके बाद पुलिस ने भी गौ तस्करों की घेराबंदी कर फायरिंग शुरू कर दी। इस बीच भागने का प्रयास कर रहे गौ तस्कर पुलिस की गोली लगने से घायल हो गये जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गौ तस्करों के पास से दो अवैध तमंचे, कारतूस और एक गठरी में गौ मांस बरामद किया है। घायल गौ तस्करों और सिपाही को ईलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Leave a Reply