पुतला फूंकने को लेकर पुलिस और कांग्रेसियों मे नोंक झोंक

0
300

जनपद संभल के गुन्नौर में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच नोंकझोंक देखने को मिली। दरअसल युवा कांग्रेस कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष काज़ी हम्माद मुबीन के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष
ओमवीर यादव की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदेश सरकार का पुतला फूंकने की तैयारी कर रहे थे। कांग्रेसी नारेबाज़ी करते हुए पुतले को आग लगाने ही वाले थे कि स्थानीय पुलिस वहां पहुंच गई और कांग्रेसियों को पुतला दहन करने से रोक दिया और कार्यकर्ताओं को खींचकर गाड़ी में बैठाने का प्रयास करती नज़र आई। इस दौरान पुलिसकर्मियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में काफी खींचातानी हुई लेकिन पुलिस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर ले गई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने बताया कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ओमवीर यादव को किसानों के साथ प्रदर्शन करने पर जेल भेज दिया गया जो कि अन्याय हैं। इसी के विरोध में आज प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार का पुतला फूंका जा रहा था। उन्होंने कहा कि यदि किसानों के साथ खड़ा होना या उनकी मांग उठाना गलत है तो यह गलती बार-बार करेंगे क्योंकि कांग्रेस पार्टी हमेशा किसानों के साथ खड़ी है।

Leave a Reply