नौ निकाय चुनावों के परिणाम देर रात तक जारी हो गए

0
29

अमरोहा में नौ निकाय चुनावों के परिणाम देर रात तक जारी हो गए। अमरोहा की नौ निकायों में तीन पर भाजपा, दो-दो पर सपा और बसपा जबकि एक पर आप और एक लोकदल पार्टी ने अपने कब्जे में ली है। अमरोहा नगर पालिका में शशि जैन को जनता ने फिर से चेयरमैन बनाया है। वहीं पहली बार नगर पंचायत बनी सैद नगली में भाजपा प्रत्याशी अनुकीर्ति चौधरी ने 4315 वोटों से जीत हासिल कर बसपा प्रत्याशी को हराया है।डॉ. अनुकीर्ती चौधरी सीएम योगी के पूर्व ओएसडी रहे अभिषेक कौशिक की धर्म पत्नी हैं। इसके साथ ही पिछले 25 सालों से चेयरमैन की कुर्सी पर काबिज रहने वाले पूर्व मंत्री एवं सपा कांठ विधायक कमाल अख्तर का परिवार इस बार भी उझारी नगर पंचायत पर दबदबा बनाये रखने में कायम रहा। कमाल अख्तर की पत्नी हुमैरा अख्तर लगातार दूसरी बार यहां से चौयरमैन बनी हैं।अमरोहा जिले में निकाय चुनाव को लेकर सबसे हॉट सीट मानी जा रही थी गजरौला में पहली बार बसपा जीती है। यहां बसपा प्रत्याशी राजेंद्री देवी उर्फ उमा देवी ने 1187 वोटों से भाजपा की कमलेश आर्य को हराया है। बसपा प्रत्याशी राजेंद्री देवी को 15245 वोट मिले हैं। राजेंद्री देवी पूर्व विधायक हरपाल सिंह की धर्म पत्नी हैं। मालूम रहे कि पूर्व विधायक हरपाल सिंह को मतदान के दिन पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। वह बूथ कैपचरिंग की शिकायत करने मतदान केंद्र पर गए थे। शाम तक भी जब पुलिस ने पूर्व विधायक को नहीं छोड़ा तो हजारों की संख्या में उनके समर्थक थाने के गेट पर पहुंचे थे। उन्हें छोड़ने की मांग की थी। जिस पर पुलिस ने पूर्व विधायक को तत्काल छोड़ दिया था।

Leave a Reply