नूरपुर में सड़क बनी तालाब

0
26

लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। तापमान गिरने से गर्मी कम हो गई साथ ही बारिश के पानी में नूरपुर नगर के पानी की निकासी की पोल खोल दी। चारों तरफ नूरपुर नगर में पानी भर गया। घर दुकान बाजार सब जलमग्न हो गए। सड़क तालाब बन गई। जिस कारण लोगों को घरों में ही कैद होना पड़ रहा है। गौरतलब है कि नूरपुर में पानी की निकासी ना होने के कारण नगर जलमग्न हो जाता है सड़के तालाब बन जाती है। व्यापारी विक्रांत जोशी मुकुल गुप्ता। हनी सिंह। भाजपा नेता अंकित जोशी। सरदार रविंदर सिंह। वसीम सैफी आदि का कहना है कि जलमग्न होने के कारण घरों से निकलना मुश्किल हो जाता है। प्रतिष्ठानों में पानी भर गया लोगों के घरों में पानी भर गया। इस बारिश ने नूरपुर नगर पालिका में कराए गए विकास कार्यों की पोल खोल दी है।एक दिन बाद नगर पालिका परिषद नुरपूर के अध्यक्ष पद का चुनाव होना है। वही इंद्र देवता ने चेयरमैन व सभासदो की कुर्सी पर बैठने वालो के द्वारा कराए गए विकास कार्यों की पोल खोल दी है, तथा मतदाताओं को सोच समझकर वोट करने के लिए विवश कर दिया है।

Leave a Reply