नव मनोनीत क्षेत्रीय उपाध्यक्ष का स्वागत

0
254

भाजपा के नव मनोनीत क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मनोज पोसवाल का बिजनौर पहंुचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर जिला महामंत्री विनय राणा, महामंत्री भूपेन्द्र चैहान, धामपुर पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता सहित भारी संख्या में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय उपाध्यक्ष को फूल माला पहनाकर अभिनन्दन किया। इस अवसर पर भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मनोज पोसवाल ने कहा कि वह हमेशा पार्टी के लिए समर्पित रहकर कार्य करते रहेंगे। इस मौके पर उन्हेांने भाजपा कार्यकर्ताओं से विधानसभा चुनाव के लिए तैयारियों में जुटने की अपील की।
उधर धामपुर में नगीना चैराहे के निकट स्थित एक बैंकट हाॅल में भी क्षेत्रीय उपाध्यक्ष के स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। भाजपा के नवनियुक्त क्षेत्रीय उपाध्यक्ष के धामपुर पहंुचने पर धामपुर विधायक अशोक राणा, यशवीर सिंह धोबी, पूर्व सांसद यशवंत सिंह, महेन्द्र धनौरिया और पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता, राघव शरण गोयल सहित भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय उपाध्यक्ष को फूल-माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। इस मौके पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मनोज पोसवाल ने आगामी विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर युवा कार्यकर्ताओं में जोष भरते हुए कहा कि बूथ स्तर को मजबूत कर भाजपा को प्रचंड बहुमत से जीत दिलाने में अपना सहयोग दे। इस अवसर पर नगर की 8 सामाजिक संस्थाओं द्वारा भी क्षेत्रीय उपाध्यक्ष का स्वागत कर स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।

Leave a Reply