नवरात्र के पावन अवसर पर प्राचीन देवी मंदिर पर श्री राम कथा प्रवचन

0
137

चांदपुर में नवरात्र के पावन अवसर पर प्राचीन देवी मंदिर पर श्री राम कथा प्रवचन करते हुए कथा व्यास महामंडलेश्वर महंत राम गोपाल दास ब्रह्मचारी ने कहा कि भगवान राम का जन्म केवल एक समस्या के लिए नहीं अपितु अनेकों कष्ट और समस्याओं के निवारण के लिए हुआ था। जिनमें आसुरी शक्तियों का विनाश करने के साथ साथ संत महात्माओं ऋषि मुनियों पर हो रहे अत्याचारों को समाप्त करने के लिए भी भगवान श्री राम ने जन्म लिया था। कथा के तीसरे दिन भगवान श्री राम के विवाह प्रसंग तक मार्मिक कथा सुनाते हुए कथा व्यास ने कहा कि भगवान राम का चरित्र माता पिता व भाई की आज्ञा पालन का संदेश देता है। जिनमें आसुरी शक्तियों का विनाश करने के साथ साथ संत महात्माओं ऋषि मुनियों पर हो रहे अत्याचारों को समाप्त करने के लिए भी भगवान श्री राम ने जन्म लिया था कथा के तीसरे दिन भगवान श्री राम के विवाह प्रसंग तक मार्मिक कथा सुनाते हुए कथा व्यास ने कहा कि भगवान राम का चरित्र माता पिता व भाई की आज्ञा पालन का संदेश देता है। विवाह प्रसंग में कथा स्थल पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं को बाराती मानकर उनका स्वागत किया गया और बारात जैसा सम्मान किया गया। बारात को पकवान बनाकर प्रसाद स्वरूप वितरण किया गया जिसकी सभी भक्तों ने प्रशंसा की कथा के यजमान मोहित जिंदल रहे कथा में कीर्ति प्रकाश, कृष्ण अवतार बैंकर्स, मोहित अग्रवाल, सत्येंद्र चंद्रा, गांधी अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, राहुल तायल आदि का सहयोग

Leave a Reply