नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष का स्वागत

0
278

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष मोनिका यादव का भाजपा महिला कार्यकर्ताओं ने नजीबाबाद में फूल-माला और मुकुट पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष कपिल सर्राफ ने मोनिका यादव को बधाई दी और कहा कि मोनिया यादव एक सच्ची समाज सेविका हैं जो महिलाओं के सम्मान की लड़ाई लड़ती हैं। वहीं इस मौके पर नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष मोनिका यादव ने कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है वह उसे हमेशा बरकरार रखेगी और महिलाओं के सम्मान की लड़ाई जारी रहेगी। साथ ही उन्होंने आगामी चुनाव के मद्देनज़र सभी काय्रकर्ताओं को एकजुट रहकर पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने पर बल दिया। इस दौरान भाजपा की महिला कार्यकर्ता और व्यापार मण्डल के सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply