नगीने पहुंचे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव

0
91

नगीना में धामपुर मार्ग स्थित एक बैंकट हॉल में केंद्र सरकार में रेलवे व दूरसंचार मंत्री अश्वनी वैष्णव व भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल पहुंचे। वहां उपस्थित तमाम भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से रेल मंत्री व क्षेत्रीय अध्यक्ष का जोरदार फूल गुलदस्ते देकर स्वागत किया। स्वागत के उपरांत केंद्र सरकार में रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने प्रेस वार्ता को संबोधित किया। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए अश्वनी वैष्णव ने मोदी सरकार की उपलब्धियों कि पूर्ण जानकारी दी उन्होंने कहा जो पिछली सरकारों में रेलवे की दुर्दशा थी व इस सरकार में नहीं है। पहले जब जनता रेलवे स्टेशन पर जाती थी वहां पर सिवाय गंदगी और अंधेरे के कुछ नहीं बोलता था। अब के यूनिक रेलवे स्टेशनों पर जब भी जनता जाती है। उसको कुछ ना कुछ नया देखने को मिलता है। आज इंडिया जिस प्रकार से डिजिटल इंडिया बन चुका है, उसी प्रकार से आज रेलवे भी डिजिटल रेलवे बन चुका है। आज भारत में पैसेंजर ट्रेन अभी 100 की स्पीड से दौड़ रही है। जो कभी कछुए की चाल से चलती थी। इस कार्येक्रम मे भाजपा ज़िला अध्यक्ष, सुभाष, बाल्मीकि नगीना पूर्व सांसद, यशवंत सिंह धामपुर विधायक अशोक राणा, सलमान कुरैशी, भाजपा नेता लवी मित्तल आदि मौजूद रहे।