नगीना में की गई भाजपा की बैठक

0
347

नगीना की अग्रवाल धर्मशाला में भारतीय जनता पार्टी द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में नगीना विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी एवं पूर्व सांसद डाॅ0 यशवन्त सिंह का भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया। वहीं इस मौेके पर प्रत्याशी डाॅ0 यशवन्त सिंह ने अपनी पुरानी गलतियों के लिए क्षमा मांगी और कहा कि जीत जाने पर वह नगीना में कार्यालय बनायेंगे और नगीना की जनता की आवाज पर खरे उतरेंगे। इस मौके पर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्तााअें ने डाॅ0 यशवंत सिंह को जीत का भरोसा दिलाया। इस मौके पर भारी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।