धूम—धाम से निकाली गई शोभायात्रा

0
302

महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर चांदपुर में धूम-धाम के साथ शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि चांदपुर विधायक कमलेश सैनी और नगर पालिका परिषद की चेयरपर्सन के पुत्र मौ0 अरशद ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस मौके पर कमेटी द्वारा कार्यक्रम में आये अतिथियों को पगड़ी बांधकर सम्मानित किया गया।
शोभायात्रा में महर्षि वाल्मीकि, सांई बाबा, राधा कृष्ण नृत्य आदि मनमोहक झांकियां दर्शकों के आकर्षण का मुख्य केन्द्र रही। इस दौरान शोभायात्रा का नगर के विभिन्न स्थानो पर पुष्पवर्षा कर तथा मिष्ठान वितरण कर भव्य स्वागत किया गया। शोभायात्रा में नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए अपने निर्धारित स्थान पर पहुंचकर  सम्पन्न हुई। शोभायात्रा में सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से भारी पुलिस बल भी मुस्तैद रहा।

Leave a Reply