धामपुर पालिका कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त

0
319
धामपुर उपजिलाधिकारी धीरेन्द्र सिंह के आदेशानुसार नगर पालिका के आउटसोर्सिंग कर्मचारी को पद से हटाने के बाद धामपुर नगर पालिका परिषद के कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त हो गई। आपको बता दें कि धामपुर नगर पालिका परिषद के आउटसोर्सिंग कर्मचारी अम्बरीश अग्रवाल द्वारा नगर पालिका के सम्पत्ति बाबू विशाल अग्रवाल के साथ अभद्र व्यवहार किया गया और जान से मारने की धमकी दी गई थी। जिसके बाद सम्पत्ति बाबू विशाल अग्रवाल ने नगर पालिका कर्मचारियों के साथ नगर विकास कर्मचारी विकास महासंघ के बैनर तले अधिशासी अधिकारी और पालिकाध्यक्ष को शिकायती पत्र सौंपते हुए आरोपी कर्मचारी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाये और उसके कार्यालय में घुसने पर भी प्रतिबंध लगाते हुए उसे पोस्ट से हटाने की मांग करते हुए काम बंद कर हड़ताल कर दी थी। जिसके बाद उपजिलाधिकारी धामपुर धीरेन्द्र सिंह के आदेश के बाद धामपुर नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी सुभाष कुमार ने पालिका के आरोपी आउटसोर्सिंग कर्मचारी को पद से हटाते हुए 3 माह के लिए कार्यालय में घुसने पर प्रतिबंध लगा दिया। जिसपर पालिका कर्मचारियों ने भी संतुष्टि जताते हुए हड़ताल समाप्त कर दी।