थानाध्यक्ष को दी भावभीनी विदाई

0
412

रेहड़ थानाध्यक्ष विजेन्द्र सिंह का गैर जनपद स्थानान्तरण होने पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में वक्ताओं ने उन्हें बेहद मिलनसार एवं कुशल व्यवहारिक बताते हुए उनके दस माह के कार्यकाल की सराहना की और कहा कि उन्होंने अपने अधिकांश मामले अपने व्यवहार से ही सुलझाए हैं। विदाई समारोह में पुलिस स्टाफ, पत्रकार गण एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने फूल-मालायें पहनाकर उपहार भेंट कर भावभीनी विदाई दी। इस मौके पर निवर्तमान थानाध्यक्ष विजेन्द्र सिंह ने भी रेहड़ की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वो रेहड़ के लोगों व उनके प्यार को सदैव याद रखेंगे। साथ ही इस मौके पर नवागत थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार भाटी का भी स्वागत किया गया। इस मौके पर क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।