तीजोत्सव कार्यक्रम का आयोजन

0
270

संभल की आनंद विहार कालोनी में वाष्र्णेय महिला उत्थान समिति के तत्वाधान में तीजोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम समिति की महिलाओं ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की। कार्यक्रम में महिलाओं ने सहेलियों के साथ मिलकर झूला झूलकर तीजों की मल्हार और गीत सुनाये तथा सुन्दर सुन्दर नृत्य प्रस्तुत कर हर्षोल्लास के साथ तीज उत्सव का आनंद लिया। तीजोत्सव के कार्यक्रम में मिनी वाष्र्णेय को तीज क्वीन चुना गया जिन्हें उपहार भेंटकर सम्मानित किया गया। इस दौरान समिति की अध्यक्ष रेनू वाष्र्णेय, उपाध्यक्ष रूचि आर्य, कोषाध्यक्ष ममता वाष्र्णेय और डाॅ0 उर्वशी वाष्र्णेय सहित समिति की महिलाएं उपस्थित रहीं।