डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 132वी जयंती पर नगर में विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम आयोजित कर श्रद्धांजलि देकर भावपूर्ण स्मरण किया गया।

0
9

चांदपुर नगर में विभिन्न स्थानों पर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 132 वीं जयंती पर जन्मदिवस सभा एवं प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। धनोरा रोड स्थित अंबेडकर चौक पर भाजपा के वरिष्ठ नेता जिला महामंत्री विवेक कर्णवाल, नगर मंडल अध्यक्ष पुखराज सैनी, राजेंद्र त्यागी, संदीप कौशिक, मोहित अग्रवाल, मनोज शर्मा आदि ने डॉक्टर अंबेडकर की प्रतिमा पर माला चढ़ाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। भाजपा नेता विवेक कर्णवाल ने कहा कि डॉक्टर अंबेडकर ने अपनी योग्यता एवं कार्यशैली से विश्व में नाम रोशन किया। वह एक संविधान के ज्ञाता थे उनको कई भाषाओं का ज्ञान था मोहल्ला पतिया पाड़ा स्थित रविदास धर्मशाला में भाजपा नेताओं ने एकत्र होकर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।