जन विश्वास यात्रा का किया गया स्वागत

0
285

जनपद बिजनौर के नूरपुर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा निकाली जा रही जन विश्वास यात्रा का विभिन्न स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया।
दरअसल केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य द्वारा चांदपुर से पश्चिमी उत्तर प्रदेश जन विश्वास यात्रा का शुभारंभ किया गया था। चांदपुर से शुरू हुई जन विश्वास यात्रा का नूरपुर पहुंचने पर नूरपुर विधानसभा क्षेत्र से भावी प्रत्याशियों और नगर भाजपा कमेटी द्वारा स्थान स्थान पर पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया।
वहीं दूसरी ओर जनपद बिजनौर के धामपुर में भी पश्चिमी उत्तर प्रदेश जन विश्वास यात्रा का भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों और नेताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। यात्रा में केन्द्रीय मंत्री संजीव बालियान, उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री अशोक कटारिया और धामपुर से भाजपा विधायक अशोक कुमार राणा आदि शामिल थे। इस मौके पर नगर के सुमंगलम फार्म हाउस में आयोजित यात्रा के स्वागत कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केन्द्रीय मंत्री संजीव बालियान ने कहा कि जो जोश 2017 में भाजपा सरकार लाने को दिखाई देता था 2022 में उससे भी अधिक सरकार बनाने को प्रदेशवासियों में जोश दिखाई दे रहा है। साथ ही उन्होंने धामपुर से भाजपा विधायक अशोक कुमार राणा को कुशल व सफल विधायक बताते हुए आगामी चुनाव में उन्हें भारी बहुमत से जिताने का आह्वान किया। वहीं इस अवसर पर परिहवन मंत्री अशोक कटारिया और विधाायक अशोक कुमार राणा ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम में भाजपा नेता पदाधिकारी और क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply