जनसंवाद कार्यक्रम में पहुँचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह

0
269

भाजपा के प्रदेश के अध्यक्ष स्तवंत्र देव सिंह ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला। कहा कि यह धर्म अधर्म की लड़ाई है। अधर्म हटेगा तभी कमल खिलेगा। योगी मोदी के राज में न केवल विकास हुआ है कि बल्कि गुंडागर्दी खत्म हुई है। गुंडों के घरों पर बुलडोजर चलाया गया है। शुभम मंडप में धामपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी अशोक राणा के समर्थन में वह जनसंवाद वोटर कार्यक्रम के तहत संबोधित कर रहे थे। प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेश और केंद्र की तमाम जनकल्याणकारी योजनाओं का हवाला देते हुए कहा कि जितना विकास व योजनाएं मोदी योगी की सरकार में क्रियांवित हुई हैं, आज तक नहीं हुई। प्रदेश में 45 हजार परिवारों के मकान बनाए गए हैं। डेढ़ लाख निर्धन परिवारों को फ्री में गैस कनेक्शन बांटे गए हैं। दो करोड़ 61 लाख लोगों के घरों में शौचालयों का निर्माण कराया गया है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में योगी मोदी की सरकार की बदौलत, हिंदू ही नहीं। बल्कि मुस्लिम बेटियां भी सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पांच लाख भर्तियां हुई हैं। वह भर्ती भी ऐसी हुई हैं उन में न तो कोई भ्रष्टाचार , जात पात और न ही पक्षपात हुआ है। विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि अब तक गैर भाजपा दलों की सरकार ने 15 सालों तक लूटने का काम किया है। । केंद्र सरकार ने सात सालों में बागपत से हरिद्वार, बिजनौर से कई स्थानों पर जाने के लिए फोरलेन का जाल बिछाया। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी अशोक राणा के लिए प्रत्येक बूथ पर 80 प्रतिशत से अधिक मतदान कराने के लिए समर्थकों का संकल्प दिलाया। प्रत्याशी अशोक राणा ने भी मंच से भीड़ का अभिवादन कर जीत का आर्शीवाद मांगा। इस मौके पर परिवहन मंत्री अशोक कटारिया, जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि, राज्यमंत्री सुरेशपाल, मनोज शिवाच, पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता,राघव षरण गोयल, ब्लॉक प्रमुख क्षमा हेमलता चैहान, उज्जवल चैहान, प्रियंकर राणा, उदित नारायण, रोहित राणा रहे। संचालन जिला महामंत्री भूपेंद्र बॉबी ने किया।

Leave a Reply