चांदपुर नगर के सभी भाजपा कार्यकर्ताओ ने खुशी मनाते हुए पटाखे छोड़े तथा बांटी मिठाई

    0
    50

    भारतीय जनता पार्टी की राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश में प्रचंड जीत पर चांदपुर नगर के सभी भाजपा कार्यकर्ताओ ने खुशी मनाते हुए पटाखे छोड़े तथा मिठाई बांटी। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं ब्लाक प्रमुख पुत्र कपिल चौधरी के आवास पर एकत्र हुए भाजपा कार्यकर्ता वीरेंद्र राजपूत, अर्पित गोयल ,पंडित योगेश शर्मा, सुरेश सैनी आढती ,कपिल गोयल, मनजीत सिंह ,शौर्य गोयल, पुष्कल गोयल, विशाल कुमार, पंकज अग्रवाल, पल्लव अग्रवाल, अनुज कुमार, आजाद त्यागी, सौरभ लांबा ,नरेश चौधरी, चंदन माहेश्वरी, अभिनव गोयल, गौरव लंबा आदि ने पटाखे छोड़कर मिठाई बाटी। भाजपा नेता कपिल चौधरी ने कहा कि तीन राज्यों में राजस्थान, छत्तीसगढ़ व मध्य प्रदेश में जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भाजपा के फायर ब्रांड नेता योगी आदित्यनाथ के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करते हुए भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत दिलाया है। इसके लिए वहां की जनता का हृदय से धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि देश को भारतीय जनता पार्टी की बहुत आवश्यकता है। मोदी जी ने अपने 10 साल के कार्यकाल में भारत की विश्व में अलग पहचान बनाई है ।सभी कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय। जय श्री राम के नारे लगाकर प्रसन्नता व्यक्त की। वहीं दूसरी ओर खुशी के इस अवसर पर नेहरू चौक के समीप मंडी कोटला में भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष अशोक कुमार नेताजी, संदीप कौशिक, पूर्व नगर अध्यक्ष पल्लव अग्रवाल , पूर्व नगर अध्यक्ष राजेंद्र त्यागी , बूथ अध्यक्ष नीरज सैनी , बूथ अध्यक्ष विशाल गुप्ता , विधानसभा आईटी सेल प्रभारी मोहित अग्रवाल, मंडल कोषाध्यक्ष सुधीर अग्रवाल , लोकसभा विस्तारक गौरव मलिक , मंडल महामंत्री अंकुर बंसल , आशु गोयल, सचिन अग्रवाल, विनय अग्रवाल ,राजीव शर्मा, नीरज कुमार, सचिन कुमार अवनीश मित्तल, सभासद पुत्र प्रशांत गर्ग, पुनीत नागपाल, यशवीर सिंह, विकास कुमार आदि एकत्र हुए तथा भाजपा की तीन राज्यों में हुई विजय पर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी सभी कार्यकर्ताओं ने गगन भेदी नारों से खुशी व्यक्ति की