गुलदार दिखाई देने से किसानो में बना हुआ भय का माहौल

0
48

जलीलपुर क्षेत्र के कई गांव जलीलपुर। नवादा। पहाड़पुर। शाहपुर भसौड़ी, में गुलदार दिखाई देने से किसानो में भय का माहौल बना हुआ है। गुलदार के डर से क्षेत्र के किसान रात जागकर गुजार रहे है।
दरअसल, जलीलपुर क्षेत्र के गांव शाहपुर भसौड़ी में घर मे घुसा गुलदार, परिजनों के शौर मचाने पर जंगल की और गुलदार भाग गया। जलीलपुर क्षेत्र के किसानो ने वन विभाग से पिंजरा लगवाने की मांग की। जानकारी के अनुसार विकास खंड जलीलपुर के गांव शाहपुर भसौड़ी मे, बीती रात को लगभग साड़े 8 बजे जयपाल सिंह के घर मे खड़े शहतूत के पेड़ के नीचे गुलदार खड़ा था। जयपाल सिंह का बड़ा बेटा जो गांव से अपने घर आया तो उसने अपने, घर मे शहतूत के पेड़ के नीचे किसी जानवर के खड़े होने की आहट लगी, और उसने तुरंत अपनी बहन प्रिती से टार्च जलाने के लिए कहा। प्रिती ने जैसे ही टार्च जलाई तो सामने गुलदार खड़ा था। गुलदार को देखकर दोनों भाई बहन के होश उड़ गए। फिर उन्होंने शोर मचा दिया शोर सुनकर सैकड़ों की संख्या में, गांव वाले इकठ्ठा हो गए। शौर शराबा होते ही गुलदार जंगल की और भाग गया। गुलदार के गांव में आने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। कपिल कुमार। बिजयपाल सिंह। जिले सिंह। सोमपाल सिंह। शुभम कुमार आदि ग्रामीणों ने बताया, कि गांव के लोगों ने जागकर रात गुजारी हैं। क्षेत्र के किसानों ने वन विभाग के अधिकारियों से गांव में पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़ने की मांग की।

Leave a Reply