गर्भवती महिलाओं को वितरित किया पौष्टिक आहार

0
280

नुरपुर थाना क्षेत्र के गांव राजा का ताजपुर में शासन की मंशा के अनुसार गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार वितरित करने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ब्लाॅक प्रमुख आकांक्षा चैहान ने महिलाओं को पौश्टिक आहार वितरित किये। इस मौके पर ब्लाॅक प्रमुख ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि वह क्षेत्र के विकास के लिए हर तरह से क्षेत्रवासियों साथ खड़ी रहेंगी। उन्होंने कहा कि यदि उनके क्षेत्र में किसी को कोई समस्या होती है तो वह बेझिझक उनसे सम्पर्क कर सकता है उसकी समस्या का शीघ्र निस्तारण कराने का प्रयास किया जायेगा। इस दौरान कार्यक्रम में भाजपा किसान मोर्चा के जिला मंत्री सत्यवीर सिंह चैहान, जिला सहकारी बैंक के पूर्व डायरेक्टर सुरेन्द्र सिंह राणा सहित क्षेत्र के गणमान्य लेाग उपस्थित रहे।

Leave a Reply