गरीब का आशियाना जलकर राख

0
291

जलीलपुर क्षेत्र के गांव शाहपुर भसौड़ी में गरीब मजदूर का आशियाना जलकर राख हो गया जिसके बाद परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं।
दरअसल बीती शाम शाहपुर भसौड़ी निवासी राम सिंह की झोपड़ी में अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और झोपड़ी आग का गोला बन गई। ग्रामीणों ने बामुश्किल आग पर काबू तो पा लिया लेकिन तब तक झोपड़ी में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित राम सिंह के अनुसार लगभग 50 हज़ार रूप्ये का सामान जलकर राख हो गया पीड़ित के अनुसार परिवार के रहने के लिए एक ही झोपड़ी नुमा घर था जो अब आग लगने के कारण जलकर राख हो गया। अब उसका परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है। पीड़ित ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।