क्षेत्रीय मंत्री का जोरदार स्वागत

0
283

भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के नवमनोनीत क्षेत्रीय मंत्री चैधरी बिलाल का नूरपुर पहुंचने पर ढोल नगाड़े और फूल-मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया गया। भाजपा नगर अध्यक्ष धमेन्द्र जोशी की अध्यक्षता में बीजेपी नेता के आवास पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर भाजपा नेता आयुष चैहान, मौलाना गुलाम नबी, सरदार गुरविंदर सिंह आदि ने कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चैधरी बिलाल ने कहा कि हमारे देश के सर्वसमाज का हित भारतीय जनता पार्टी के साथ ही है इसलिए आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा की ही सरकार बनेगी। चैधरी बिलाल ने कहा कि भाजपा ही एक मात्र ऐसी पार्टी है जिसमें सबका साथ और सबका विकास होता है।