किसान महासभा में पहुंची प्रियंका गांधी

0
252
जनपद बिजनौर के चांदपुर में स्थित रामलीला मैदान में किसान महासभा को संबोधित करने पहुंची कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी। किसान महासभा को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने तीनों कृषि कानूनों को लेकर भाजपा की केन्द्र सरकार पर जमकर निशाना साधा, उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री के घूमने के लिए 16000 करोड़ रूप्ये की लागत से दो हवाई जहाज़ तो खरीदे गये लेकिन किसानों का 15000 करोड़ रूप्ये बकाया नही दिया। केन्द्र सरकार के मंत्री किसानों की बात सुनने के लिए अपने घर से 3 किमी दूर तक नही जा रहे। इस दौरान किसान सभा में हज़ारों की तादाद में लोग मौजूद रहे।