किसानो और ठाकुरो का दिल जीत गये राजनाथ सिंह, मोरना में जनसभा को किया संबोधित

0
278
गृह मंत्री राजनाथ सिंह आज नगीना लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी डा.यशवंत  सिंह के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित करने के लिये धामपुर के मोरना गांव पहुंचे , मोरना में विषाल विजय संकल्प रैली का आयोजन किया गया, मंच पर पहुंचने  पर सबसे पहले राजनाथ सिंह ने बाबा साहेब डा0 भीमराव अंबेडकर की जयंती के मौके पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हे श्रद्धाजंलि अर्पित की, मोरना पहुँचने  पर बलचरन सिंह ने उन्हे भगवान श्रीराम की मूर्ति भेंट कर स्वागत किया, मोरना में राजनाथ सिंह ठाकुर लाॅबी और किसानो को खुश करते नज़र आये, उन्होने कहा कि ठाकुरो का दिल बड़ा होता है इसलियें पिछले कार्यकाल में अगर सांसद डा0 यषवंत सिंह से कोई कमी रह भी गई तो उसे भुलाकर उन्हे दोबारा सांसद बनाये, राजनाथ सिंह की जनसभा क्षेत्र की ठाकुर लाॅबी को एक सूत्र में बांधने का काम कर गई, अपने संबोधन में जहां देष की सुरक्षा को लेकर कांग्रेस पर निषाना साधा वहीं राजनाथ सिंह ने किसानो का भी काफी जिर्क किया, उन्होने कहा कि अगर 2019 में सरकार बनी तो किसानो को एक लाख तक के कर्ज पर 5 साल के लिये ब्याज की छूट मिलेगी, साथ ही सरकार 60 साल से अधिक आयु के किसानो की पेंषन तय करने पर भी विचार कर रही है, राजनाथ सिंह की जनसभा में आसपास ही नही बल्कि दूर दराज के इलाको से भी लोग पहुंचे , जनसभा में महिलाओं की भी खासी भीड़ देखने को मिली, जनसभा में केैबिनेट मंत्री चेतन चैहान, पूर्व मंत्री महावीर सिंह, विधायक अषोक कुमार राणा, विधायक ओमकुमार, जिलाध्यक्ष राजीव सिसौदिया, राज्य महिला आयोग की सदस्या अवनी सिंह, पूर्व सांसद ई0 यषवीर सिंह, सीपी सिंह, भूपेन्द्र सिंह बोबी, दिनेष सैनी, सुभाश चैहान सहित भारी संख्या में भाजपा नेता पदाधिकारी गण और समर्थक मौजूद रहे