किसानों को दी फसलों की जानकारी

0
282

अफज़लगढ़ क्षेत्र में  कासमपुर गढ़ी ब्लाॅक परिसर में कृषि मेले एवं रबी गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी का उद्घाटन भारतीय जनता पार्टी के नेता विजय सिंह चैहान ने फीता काटकर किया। इस दौरान गोष्ठी के माध्यम से किसानों को सरकार द्वारा किसानों के लाभार्थ के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। वहीं कृषि उपनिदेशक गिरीश चन्द्र ने किसानों को कम लागत में फसल की बेहतर पैदावार लेने, बीज व कृषि यंत्रों पर अनुदा आदि की जानकारी उपलब्ध कराई। वहीं मुख्य चिकित्साधिकारी ने भी किसानों को पशुओं में फैलने वाली बीमारियों तथा उनके उपचार तथा बचाव के बारे में किसानों को अवगत कराया। मेले में अलग-अलग विभागों द्वारा स्टाॅल लगाकर किसानों को जागरूक किया गया। इस मौके पर कृषि अधिकारियों और किसानों  सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग भी उपिस्थत रहे।