किसानों को गिनाई कृषि बिलों की उपलब्धियां

0
250
जनपद संभल के ग्राम मौहम्मदपुर टांडा में पूर्व एमएलसी चन्द्रपाल सिंह के निवास पर पहुंचे भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष चैधरी देवेन्द्र सिंह ने किसान संवाद कार्यक्रम का आयोजन कर किसानों को सरकार द्वारा बनाए गए कृषि कानूनों की प्रतियां बांटी एवं सभी को कृषि बिलों की उपलब्धियां बताते हुए कहा कि इस बिल में ऐसा कुछ नहीं है जिससे किसाान भाईयों को किसी तरह का नुकसान हो। इसके उपरांत प्रदेश उपाध्यक्ष ने विभिन्न गांवों में किसान संवाद कार्यक्रम के अंतर्गत किसानों को जागरूक करते हुए कृशि बिलों की उपब्धियों के बारे में जानकारी दी। इस दौरान भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंघल, पूर्व जिला अध्यक्ष डाॅक्टर नरेन्द्र सिंह, जिला महामंत्री हरेन्द्र सिंह रिंकू, जिला उपाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह, भाजपा नेता मुकुल रस्तौगी तथा भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।