आयुष्मान मेले का किया आयोजन

0
300
अफजलगढ़ में उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश पर खंड विकास कार्यालय कासमपुर गढी मे आयुष्मान मेले का आयोजन किया गया। अफजलगढ़ के ग्राम कासमपुर गढ़ी ब्लाक परिसर में आयुष्मान स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने का आह्वान किया। मेले में विभिन्न विभागों के स्टाल लगाए गये। बाल विकास विभाग एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से लगाये गये स्टाल की ब्लाक प्रमुख ने प्रशंसा की। वही सबसे अच्छी व सुन्दर स्टाल को पुरस्कृत किया गया। वही लोगों को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। जिसमें कृषि विभाग,स्वास्थ्य विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग,बाल विकास पुष्टाहार विभाग, आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति विभाग आदि के स्टाल लगाए गये। स्वास्थ्य विभाग की ओर से होम्योपैथिक चिकित्सक डा0 तय्यब आमिर ने लोगों को होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति के बारे मे जानकारी दी तथा लगभग 100 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से लगाये गये स्टाल मे बाल विकास परियोजना अधिकारी रीता देवी ने महिलाओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए पोष्टिक आहार के बारे मे विस्तार से जानकारी दी। कृषि विभाग की ओर आधुनिक कृषि उपकरण तथा अनेक कीटनाशक के बारे बताया। वही बेसिक शिक्षा विभाग ने स्कूल चलो अभियान के अन्तर्गत लोगों से अपने बच्चों को प्राथमिक विद्यालय मे रजिस्ट्रेशन कराने का आह्वान किया।
बाईट – प्रभारी चिकित्सा अधिकारी कासमपुर गढ़ी

Leave a Reply