अमरोहा में पकड़ी गई 20 क्विंटल प्रतिबंधित पॉलिथीन…. सात लाख रुपए है कीमत

    0
    55

    अमरोहा में पालिका टीम ने मुखबिर की सूचना परए एक गोदाम से करीब 20 क्विंटल प्रतिबंधित पॉलिथीनए दोनेए चम्मचए आदि जब्त किए हैं। बरामद पॉलिथीनए और अन्य प्लास्टिक समान की कीमत सात लाख रुपए बताई जा रही है। उधर अचानक हुई इस छापेमार कार्यवाही सेए आसपास के दुकानदारों में हड़कंप मचा हुआ है। फिलहाल पालिका टीम ने पॉलिथीन समेत अन्य समान को जब्त कर लिया है। बता दें कि प्रदेश में पॉलिथीन पूरी तरह से प्रतिबंध चल रहा है। अमरोहा नपाप की टीम द्वारा आला अधिकारियों के निर्देश परए अधिशासी अधिकारी डॉक्टर बृजेश कुमार के नेतृत्व में मोहल्ला लकड़ा चुंगी इलाके मेंए अकरम नाम के व्यापारी के गोदाम पर छापेमारी की गई। जहां से करीब तीन ट्राली प्रतिबंधित पॉलिथीन समेत कई अन्य प्लास्टिक और पॉलिथीन युक्त समान बरामद किया गया है। जहां से करीब 7 लाख रुपए कीमत की प्रतिबंधित पॉलीथिनए व अन्य समान बरामद किया गया है। उधर अचानक हुई इस कार्रवाई से आसपास के व्यापारियों में हड़कंप मचा है। पालिका के अधिशासी अधिकारी डॉक्टर बृजेश कुमार ने बताया किए शासनादेश के बाद अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है। जिले में यह सबसे बड़ी कार्यवाही है। टीम ने करीब सात लाख रुपए कीमत की प्रतिबंधित पॉलिथीन युक्त समान एक गोदाम से बरामद किया है। व्यापारी के खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी