अंर्तराष्ट्रीय खिलाड़ी ने भाजपा प्रत्याशी के लिए मांगे वोट

0
338

अंतर्राष्ट्रीय महिला कुश्ती खिलाड़ी बबीता फोगाट ने नूरपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सी.पी. सिंह के साथ जनसम्पर्क करते हुए वोट मांगे।
बबीता फोगाट नूरपुर स्थित भाजपा के चुनावी कार्यालय पर पहुंचे जहां प्रत्याशी सी.पी. सिंह की पत्नी द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। नूरपुर कार्यालय पर बबीता फोगाट ने कार्यकर्ताओं से भेंट कर उनका मनोबल बढ़ाया। इसके उपरांत महिला खिलाड़ी बबीता फोगाट ने सी.पी. सिंह के साथ क्षेत्र के गांवों का दौरा करते हएु स्थानीय लोगों से भाजपा प्रत्याशी के लिए वोट की अपील की और कहा कि भाजपा प्रत्याशी के साथ मिलकर वो क्षेत्र में खेलों में रूचि रखने वालों और क्षेत्र से खिलाड़ियों को उच्चस्तर पर ले जाने के लिए लगातार काम करेंगी।
इस दौरान लोगों में भाजपा के लिए काफी जोश और समर्थन देखने को मिला, लोगों ने फूल-मालाओं के साथ भाजपा प्रत्याशी का कई स्थानों पर स्वागत भी किया।
वहीं दूसरी ओर प्रत्याशी सी.पी. सिंह की पत्नी डाॅ0 पल्लवी सिंह ने भी विभिन्न गांवों का भ्रमण किया और लोगों को भाजपा सरकार की नीतियों से अवगत कराते हुए आगामी चुनाव में भाजपा के पक्ष में मतदान करने का आह्वान किया।

Leave a Reply