भाजपा महा सम्पर्क अभियान को लेकर हुई बैठक

0
29

देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफलतम 9 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर महासम्पर्क अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष सुभाष बाल्मीकि की अध्यक्षता एवं जिला महामंत्री विवेक कर्णवाल के संचालन में एक आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय महामंत्री एवं जिले के प्रभारी हरिओम शर्मा ने उपस्थित सभी भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए, सर्वप्रथम निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के विजयी प्रत्याशियों बिजनौर से नगरपालिका अध्यक्ष इंदिरा सिंह। नूरपुर से डॉक्टर एमपी सिंह व झालू से लोकेंद्र चौधरी को शुभकामनाएं देते हुए अपने संबोधन में कहा, कि यह भारतीय जनता पार्टी की नीतियों की जीत है। हमे एक समर्पित कार्यकर्ता की तरह हमेशा भारतीय जनता पार्टी की सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास की नीतियों पर ऐसे ही दिन और रात कार्य करना है, और भारतीय जनता पार्टी की नीतियों एवं नीतियों को जन जन तक पहुंचाना है। उन्होंने महा संपर्क अभियान के अंतर्गत अगले 1 माह तक होने वाले कार्यक्रमों की विस्तार से चर्चा की एवं कार्यक्रमों के विषय में उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम लोकसभा के सभी विधानसभाओं में होंगे और सभी मंडलों में बूथ स्तर तक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

Leave a Reply