भाजपाईयों ने निकाली पदयात्रा

0
290

 

 

 

 

 

2019 को लोकसभा चुनाव को लेकर अब भारतीय जनता पार्टी ने वोटरो को लुभाने का काम शुरू कर दिया है दरअसल मतदाताओं को लुभाने के लिये पार्टी हाईकमान ने नई योजना बनाई है जिसके चलते भाजपा सांसद और कार्यकर्ता रैलियों के माध्यम से जनता के बीच जाकर केन्द्र और प्रदेश सरकार के कार्यो का बखान कर रहे है इसी के चलते बिजनौर में भाजपा कार्यालय से सांसद कुंवर भारतेन्द्र और कार्यकर्ताओं ने नगर में रैली निकाली और जनता के बीच जाकर केन्द्र और प्रदेश सरकार के कामो का प्रचार प्रसार किया

वहीं नजीबाबाद में भी भाजपा कार्यकर्ताओें ने पहले एक बैठक का आयोजन किया उसके बाद नगर में रैली निकालकर लोगो को सरकार की उपलब्धियां गिनाई
उधर महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर 1 से 15 दिसबंर तक निकाली जाने वाले रैलियों के चलते चांदपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली, रैली का शुभारम्भ भाजपा विधायक कमलेश सैनी और जिला उपाध्यक्ष विवेक कर्णवाल ने किया, चांदपुर विधानसभा क्षेत्र में कुल 8 टीमे बनाई गई है जो रैलियों के माध्यम से घर घर जाकर भाजपा की उपलब्धियां गिनायेगी