स्योहारा में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी के पदाधिकारियों ने सरकार द्वारा पेश हुए आम बजट का विरोध करते हुए, उसको आमजन विरोधी बताते हुए, उस्मान अली खां चोराहे पर जमा होकर बजट की प्रतियों को जलाया। इस मौके पर खलील। मोहम्मद आरिफ। मतलूब। जलील आदि भी मौजूद रहे।
बिजनौर मेरठ की सीमा को लेकर दोनों जिले की राजस्व टीम आमने सामने आ गई है। कई दिनों से चल रही पैमाइश से बिजनौर एवं मेरठ जिले की राजस्व टीम सहमत नहीं है। दो हफ्ते पहले दोनों के जिले के राजस्व अधिकारियों ने तय किया था कि, वन विभाग द्वारा सर्वेयर को बुलाकर सीमांकन कराया जाएगा। बिजनौर जिले के तहसील चांदपुर के अंतर्गत ग्राम नारनौर। जहांगीरपुर। जाफराबाद। जलालपुर। रायपुर। खानपुर के किसानों का कहना है कि 1957 में गंगा जी का प्रवाह बिजनौर जिले में था। परंतु इसके बाद पहाड़ों से आने वाले पानी के तेज बहाव के कारण गंगा ने अपना स्थान छोड़कर मेरठ की ओर करती गई। 60 वर्ष में गंगा जी लगभग 3 किलोमीटर से अधिक मेरठ जिले की सीमा में चली गई। गंगा के स्थान परिवर्तन के कारण मेरठ जिले से बिजनौर जिले में आना कठिन था। पिछले 2 वर्ष से गंगा जी पर पुल बनने के बाद दोनों जिलों की सीमा का विवाद खड़ा हो गया है। जिसको अब अंतिम रूप देने की योजना है। बिजनौर जिले की ओर से चांदपुर तहसील के नायब तहसीलदार श्यामसुंदर बैस। लेखपाल मोहित यादव के साथ मेरठ जिले की मवाना तहसील से सचिन चोधरी। नायब तहसीलदार, नीरज सिंह। लेखपाल, सुरेश शर्मा। कानूनगो, नवरत्न सिंह। वन क्षेत्राधिकारी मवाना ने मिलकर सीमांकन कार्य किया गया था। अचानक मेरठ के राजस्व प्रशासन एवं वन विभाग की टीम ने हाईवे से दक्षिण दिशा की ओर जंगल में सीमांकन का कार्य शुरू कर दिया। जिसको लेकर किसानों में हड़कंप मच गया। इसी विषय को लेकर तहसील चांदपुर में भारी संख्या में किसान पहुंचे और धरना प्रदर्शन किया। नायब तहसीलदार ने सीमांकन का कार्य शीघ्र संपन्न कराए जाने का आश्वासन दिया। धरना देने वालों में मुन्नू सिंह। राकेश सिंह। किशोरी सिंह। वीर सिंह। करन सिंह। बूटी सिंह। राजेंद्र प्रसाद। श्याम बहादुर। प्रधान पति तेजपाल सिंह सैनी रहे।
अफजलगढ़ थाना क्षेत्र के कासमपुर गढ़ी इलाके मे अपनी बहन को चमुनादेवी इंटर कॉलेज से इंटर का पेपर दिलाकर बाईक पर सवार नौमान पुत्र नसीम खाँ निवासी कासमपुर गढ़ी जब कासमपुर बाजार मे पहुचा तो घात लगाये बैठे युवकों ने नोमान के साथ मारपीट कर बुरी तरह घायल कर डाला। वही स्थानीय लोगो ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुची पुलिस ने घायल नोमान को सीएचसी अफजलगढ़ मे भर्ती कराया। जहा डॉक्टरों द्वारा घायल नोमान का उपचार किया जा रहा है।
स्योहारा में आधा दर्जन गांवो के ऊपर हवाई जहाज के मंडराने से ग्रामीण हैरत में पड़ गये। इस दौरान ग्रामीणों ने हवाई जहाज की वीडिओ बना कर सोशल मीडिया पर वायरल की। लगभग एक घंटे तक भ्रमण करने के बाद हवाई जहाज नूरपुर दिशा में चला गया। ग्रामीणों ने बताया कि लगभग एक घंटे तक हवाई जहाज ग्राम गोवर्धनपुर सहित आसपास के ग्राम सुल्तानपुर। बगवाड़ा। अनिसाननगली गेंडाजूड सहित आधा दर्जन ग्राम के ऊपर मंडराता रहा। उसके बाद हवाई जहाज नूरपुर की ओर चला गया। हवाई जहाज का मंडराना ग्रामीणों में कोतहुल का विषय रहा। गांव में बच्चे बूढ़े जवान महिला व पुरुष घरों की छत पर चढ़ गये और हवाई जहाज की वीडिओ क्लिप बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।
बिजनौर के मंडावली क्षेत्र के ग्राम नारायणपुर रतन में बारात लेकर नहीं पहुंचा लालची दूल्हा इंतजार में बैठी रही दुल्हन। मंडावली थाना क्षेत्र के ग्राम नारायणपुर रतन निवासी याकूब ने अपनी बेटी का रिश्ता वसीम पुत्र नसीम निवासी महेश्वरी जट थाना कोतवाली देहात के साथ तय किया था। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 21 फरवरी को वसीम को बारात लेकर नारायणपुर रतन आना था। लड़की पक्ष में बारात के स्वागत की सभी तैयारियां कर रखी थी। मेहमान नवाजी के सारे इंतजाम थे लेकिन शाम तक भी दूल्हा बारात लेकर नहीं पहुंचा। तो लड़की पक्ष को चिंता हुई इसके बाद उन्होंने फोन पर जानकारी की तो बताया गया। कि दूल्हा गायब हो गया है लड़की पक्ष का कहना है कि दूल्हा पक्ष के लोग कई दिन पहले ही दहेज ले गए थे दहेज के साथ में नकद रकम भी दी गई थी। लेकिन दूल्हे को दहेज पसंद नहीं आया, और ज्यादा दहेज की मांग करने लगा और इसी को लेकर बारात लेकर नहीं आया। लड़की पक्ष के लोगों ने रात भर इंतजार करने के बाद 22 फरवरी को मंडावली थाने में लड़के व उसके परिजनों के खिलाफ तहरीर देकर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक, जनपद बिजनौर के निर्देशानुसार अपर पुलिस अधीक्षक। नगर जनपद बिजनौर व सहायक श्रम आयुक्त बिजनौर के निकट पर्यवेक्षण में जनपद में बाल श्रम उन्मूलन अभियान चलाया गया। जिसमें जनपद के थाना हल्दौर व थाना नहटौर क्षेत्रान्तर्गत 06 विभिन्न प्रतिष्ठानों से 10 बाल किशोर श्रमिक मुक्त कराए गए। एवं सेवायोजकों को बाल श्रमिकों से काम नहीं कराने के लिए हिदायत दी गईं। सभी प्रतिष्ठान मालिकों के विरुद्ध श्रम विभाग द्वारा वैधानिक कार्यवाही की गयी एवं बालकिशोरों को उनके अभिभावकों के सुपुर्द किया गया। सभी को चेतावनी दी गयी। कि यदि भविष्य में किसी भी प्रतिष्ठान पर नाबालिगों से कार्य कराया गया तो, कठोर कानूनी कार्यवाही की जायेगी। अभियान में सुरेश कुमार। श्रम प्रवर्तन अधिकारी। राजकुमार सरोज। प्रभारी निरीक्षक। थाना एएचटीयू। एसजेपीयू प्रभारी आनंद स्वरूप शर्मा। बाल संरक्षण अधिकारी रूबी गुप्ता। आदि द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन संपादित किया गया।
बिजनौर के मंडावली में तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा। दरअसल आपको बता दें मंडावली थाना क्षेत्र के ग्राम गुलाल वाला में नजीबाबाद से हरिद्वार जा रही मारुति कार चालक द्वारा सामने से आ रही मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। जिससे मोटरसाईकिल सवार टीकम निवासी ग्राम जटपुरा थाना नजीबाबाद जनपद बिजनौर की मौके पर मृत्यु हो गई। सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है। पुलिस ने गाड़ी चालक को हिरासत में ले लिया है। घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।
जिलाधिकारी बिजनौर उमेश मिश्रा ने विकास खण्ड नहटौर के ग्राम तुराब नगर में बनाई गई गौशाला का विधिवत् रूप से फीता काट कर उद्घाटन किया। उन्होंने वहां की गई व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संतुष्टि व्यक्त की। जिलाधिकारी ने कहा कि गौशालाओं और गोवंश का संरक्षण माननीय मुख्यमंत्री जी की प्राथमिकताओं में है। तथा जिला प्रशासन व पुलिस गोवंश के संरक्षण के प्रति कृत संकल्पित है। एवं निराश्रित पशुओं के द्वारा किसानों की फसलों का नुक़सान न होने पाए इसके लिए भी निरन्तर रूप से प्रयासरत् है। उन्होंने वहां संरक्षित गोवंश को गुड़ खिलाते हुए वहां की गई व्यवस्थाएं जैसे स्वच्छ जल की व्यवस्था। अच्छे चारे की व्यवस्था। विभिन्न व्यवस्थाओं का बिन्दुवार जायजा लिया, तथा संरक्षित गोवशं की सुरक्षा के लिए गोशाला की फेंसिंग कराने के निर्देश दिए। डीसी मनरेगा खंड विकास अधिकारी नहटौर ने बताया कि उक्त गौशाला की वर्तमान में क्षमता 50 पशुओं को संरक्षित रखने की है। जिसको विस्तारित किया जा रहा है। विस्तार के बाद उक्त गोशाला में 150 पशु संरक्षित रखे जा सकेंगे। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी नहटौर विजय कुमार यादव सहित अन्य अधिकारी व ग्रामवासी उपस्थित रहे।
रेहड़ में शादी से बाइक से लौट रहे युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। जबकि उसका बेटा घायल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। अफजलगढ़ के गांव उधोवाला निवासी लवकुश 45 वर्ष पुत्र पूरन सिंह उत्तराखण्ड के कस्बा महुआडाबरा थाना जसपुर में एक शादी समारोह में गया था। मंगलवार की देर रात लगभग 11 बजे अपने बेटे रजत 13 वर्ष के साथ बाइक से वापस अपने घर आ रहा था। रेहड़ के समीप पहुंचने पर विपरीत दिशा से आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। दुर्घटना में दोनों बाइक सवार घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए पीएचसी कासमपुरगढ़ी पर भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने लवकुश को मृत घोषित कर दिया, जबकि रजत उपचाराधीन है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
अफज़लगढ़ कालागढ़ मार्ग ग्राम कादराबाद के समीप, बाइक सवार दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को राहगीरों वह पुलिस की मदद से 108 एंबुलेंस द्वारा सीएचसी अफजलगढ़ भर्ती कराया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम रानी नांगल के निवासी यशपाल पुत्र कुलविंदर सिंह अपने मित्र सुखदेव सिंह पुत्र गुरनाम सिंह निवासी विजयनगर दोनों एक ही बाइक से विजयनगर की ओर से अपने निजी कार्य से ग्राम रानी नांगल जा रहे थे। रास्ते में जाते वक्त तभी कादराबाद के समीप रोड पर घोड़ा बुग्गी के पीछे से बाइक सवार टकरा गए। जिसमें दोनों बाइक सवार मौके पर ही गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पुलिस व 108 एंबुलेंस की मदद से सीएचसी अफजलगढ़ भर्ती कराया गया। जहां पर सीएचसी अफजलगढ़ डॉक्टर रजनीश ने बताया । उधर घटना की सूचना परिजनों को मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। उधर घटना को लेकर एसआई अनोखेलाल ने घोड़े बोगी को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई करने की बात कही है।