शुक्रवार, अप्रैल 25, 2025
होम ब्लॉग पेज 79

विवाहिता के परिजनों ने दहेज की मांग पूरी ना करने पर ज़हर देने का लगाया आरोप

विवाहिता के परिजनो ने दहेज की मांग पूरी न करने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता को जहर देने का लगाया आरोप। विवाहिता की प्राथमिक उपचार के दौरान हुई मृत्यु। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। चांदपुर तहसील के ब्लॉक जलीलपुर के ग्राम रवाना निवासी अलीशेर ने अपनी पुत्री रिहाना की शादी निकटवर्ती ग्राम सबदलपुर तेली निवासी इसराइल से वर्ष 2017 में की थी। रिहाना के पास छोटा लड़का भी है। उधर ग्राम रवाना में रिहाना के घर पुलिस तैनात थी। पुलिस की मौजूदगी में रिहाना का अंतिम संस्कार किया गया।

आधारशिला द स्कूल में प्रथम स्तर के परीक्षा परिणाम किए गए घोषित

0

चांदपुर के आधारशिला द स्कूल में पूर्व में आयोजित विज्ञान ओलंपियाड प्रतियोगिता के कराए गए। प्रथम स्तर के परीक्षा परिणाम घोषित किए गए। जिसमें सामान्य ज्ञान ओलंपियाड। इंग्लिश ओलंपियाड। साइंस ओलंपियाड। मैथ्स ओलंपियाड की प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। सामान्य ज्ञान ओलंपियाड प्रतियोगिता में कक्षा 5 की मरियम। काव्या। नमन और यशस्वी मदान ने गोल्ड मेडल जीता। इंग्लिश ओलंपियाड में कक्षा 2 से आराध्या गोयल और नव्या भाटिया ने गोल्ड मेडल जीता। वहीं कक्षा 3 से मृणालिनी कर्णवाल ने गोल्ड मेडल जीता। कक्षा 4 से हिफ़ज़ा रहमानी और पावनी राज ने गोल्ड मेडल जीता। इन सभी विजेता प्रतिभागियों को विद्यालय प्रधानाचार्या अनीता शर्मा। उप प्रधानाचार्य विजेंद्र सिंह नेगी और प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर बबिता त्यागी ने पुरस्कृत दिया। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधक विवेक कर्णवाल एवं एकता कर्णवाल। प्रधानाचार्या अनीता शर्मा। उप प्रधानाचार्य विजेंद्र सिंह नेगी। प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर बबिता त्यागी का सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन साइंस ओलंपियाड प्रतियोगिता के कोऑर्डिनेटर सत्येंद्र शर्मा ने किया।

भाजपा प्रत्याशी लीना सिंघल के समर्थन में जनसैलाब देखिए उन्होंने ये क्या कहा

0

धामपुर में भाजपा से नगर पालिका अध्यक्ष पद की प्रत्याशी लीना सिंघल के समर्थन में मौहल्ला इंद्ररानगर के सभी लोगों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया तथा सभी लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी को वोट देने के लिए कहा। इस दौरान नागेश्वर गहलौत। मंयक गहलौत। अमरीश शर्मा। प्रभारी सतपाल सिंह पाल। डॉक्टर एके सक्सैना। अर्चना सैनी। सुनीता सैनी। गीता वर्मा। आकाश शर्मा। विनीत कौशिक आदि उपस्थित रहे।

विकास कुमार गुप्ता उर्फ रॉकी के पक्ष में महिलाओं ने घर घर जाकर मांगे वोट

0

चांदपुर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार विकास कुमार गुप्ता उर्फ रॉकी के पक्ष में महिलाओं ने घर घर जाकर वोट मांगे। महिलाओं को भी मिल रहा जोरदार समर्थन।
दरअसल आगामी 4 मई को होने वाले भाजपा प्रत्याशी विकास गुप्ता उर्फ रॉकी के नगर पालिका परिषद चांदपुर के अध्यक्ष पद के चुनाव में महिलाओं ने भी कमान संभाल ली है। वह घर घर जाकर विकास गुप्ता के समर्थन में वोट मांग रही हैं। विकास गुप्ता को भारतीय जनता पार्टी ने अपना प्रत्याशी घोषित किया है। जिन का चुनाव चिन्ह कमल का फूल है। नीतू गुप्ता पत्नी विकास गुप्ता महिलाओं के साथ भाजपा के उम्मीदवार विकास कुमार गुप्ता उर्फ रॉकी के समर्थन में घर घर जाकर वोट मांगे। उन्होंने संत रविदास जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। चुनाव आयोग के निर्देश के अनुसार बहुत ही साधारण तरीके से कन्वेसिग चल रही है। 5 से 10 महिलाएं एकत्र होकर घर घर जाकर वोट मांग रही है। महिलाओं ने बताया कि विकास गुप्ता एक शिक्षित। समाजसेवी। निर्भीक। गरीबों के हमदर्द होने के साथ चांदपुर के लिए कुछ करना चाहते हैं। इसलिए वह नगर पालिका परिषद चांदपुर के अध्यक्ष पद के भाजपा से उम्मीदवार हैं। वह जीतने के बाद वर्षों पुराने पड़े कार्यों को प्राथमिकता से कराएंगे जिनकी वजह से जनता को परेशान होना पड़ रहा है। विकास गुप्ता के चुनाव प्रचार कार्यक्रम में नीतू गुप्ता। संतोष। सरिता भाटिया। नेहा अग्रवाल। भूमिका जैन। मीनू राजपूत। भूमिका जैन। बबली त्यागी। स्वाति राजपूत। संतोष सनाढ्य। सुनीला वर्मा। पलक अग्रवाल। एकता कर्णवाल। सीमा गोयल। डिंपल अग्रवाल। अनुष्का गुप्ता। हिना शेख। हिना सुल्ताना। मानसी गुप्ता। सरिता भाटिया। सारिका भाटिया। दीपाली गुप्ता। मधु गुप्ता। संध्या शर्मा। राखी गुप्ता आदि सम्मिलित रही।

हाजी मतलूब अंसारी ने न्यू थोक सब्जी मंडी में किया जनसम्पर्क

0

धामपुर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद सपा प्रत्याशी हाजी मतलूब अंसारी ने न्यू थोक सब्जी मंडी में जनसम्पर्क किया। इस मौके पर आढ़तीयों ने फूल मालाओं से सपा प्रत्याशी हाजी मतलूब अंसारी का भव्य स्वागत किया। हाजी मतलूब अंसारी ने सभी से साइकल के नीशान पर मोहर लगाकर भारी मतों से विजय बनाने की अपील की। इस दौरान भारी संख्या में आढ़ती और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

शाहनवाज खलील ने नगीना के मौहल्ला नालबंदान में डोर टू डोर किया जनसम्पर्क

0

नगीना नगर पालिका परिषद से अध्यक्ष पद के निर्दलीय प्रत्याशी शाहनवाज खलील ने नगीना के मौहल्ला नालबंदान में डोर टू डोर जनसम्पर्क किया। शाहनवाज खलील ने कहा जिस तरह से आज जनसैलाब उमड़ा है, इसके लिए अपने पूरे परिवार की तरफ से बच्चों। बूढ़े। जवान सभी का अपनी आखिरी सांस तक शुक्रगुज़ार रहूँगा। इस मौके पर भारी संख्या में समर्थकों ने शाहनवाज खलील के लिए मतो की अपील की। वही जनसम्पर्क कर रहे शाहनवाज खलील का समर्थकों ने फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। लगातार शाहनवाज खलील के काफिला बढ़ने से विरोधी दलों में खलबली मची हुई है। सभा का संचालन शेख राशिद ने किया। इस दौरान नगीना नगर पालिका परिषद से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी शाहनवाज खलील के यामीन अंसारी। रईस कुरैशी। आलमगीर खलीफा। अकमल हुसैन। समसी जमशेद। सदन अभिषेक। मिश्रा एडवोकेट व नगर के गणमान्य नागरिक सभा में मौजूद रहे।

प्रशिक्षण के लिए ब्लॉक प्रमुख क्षमा हेमलता चौहान द्वारा हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया

0

धामपुर में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत चयनित ओ डी एफ प्लस के लिए। चयनित 60 ग्रामों के चयनित प्रथम बैच के 20 ग्राम प्रधानों। 20 पंचायत सहायको व 20 सफाई कर्मचारीयों को डी पी आर सी गजरौला जे पी नगर में प्रशिक्षण के लिए ब्लॉक प्रमुख क्षमा हेमलता चौहान द्वारा हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया। यह प्रशिक्षण 26 से 28 अप्रैल 2023 तक चलेगा। इस अवसर पर धामपुर गन्ना समिति सभापति नवीन चौहान। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि नीरज प्रताप सिंह। बीडीओ मनीष दत्त। एडीओ नसीम अहमद। सचिव सलमान खान। विकास कुमार। नागेश शर्मा आदि उपस्थित रहे।

चौ. रवि कुमार सिंह को प्रजापति व सैनी समाज ने दिया समर्थन

0

धामपुर नगर पालिका परिषद से चेयरमैन पद के राष्ट्रीय लोकदल व आजाद समाज पार्टी के संयुक्त प्रत्याशी चौधरी रवि कुमार सिंह ने वार्ड 15 मोहल्ला बाड़वान में सभासद प्रत्याशी राजू कुमार प्रजापति के चुनाव कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन किया। कार्यालय का उद्घाटन समारोह पहुंचने पर चौधरी रवि कुमार सिंह का प्रचार करते हुए, सैनी समाज के लोगों ने फूल मालाओं से लादकर स्वागत किया और उन्हें चुनाव के दौरान सहयोग में समर्थन देने की घोषणा की। कार्यक्रम में खुशीराम सैनी। नरेश सैनी। रविंद्र राजपूत। सभासद प्रत्याशी राजू प्रजापति। अजय जोशी। राजू सैनी। राम अवतार सैनी। आसिफ मंसूरी। सब्बन शेख़। दिनेश सिंह। कपिल शर्मा। डॉक्टर रेहान अंसारी। नदीम अंसारी। शादाब अंसारी सहित भारी संख्या में प्रजापति में सैनी समाज के लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता हरपाल सिंह ने की तथा संचालन राजबहादुर सैनी ने किया ।

दो मजदूरों को लगा अचानक करंट

बिजनौर जिला अस्पताल में नवीन बिल्डिंग के निर्माण कार्य के दौरान दो मजदूरों को अचानक करंट लग गया। जिससे दोनों मजदूर करंट लगने से मामूली रूप से झुलस गए। आनन फानन में दोनों मजदूरों को बाकी मजदूरों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों द्वारा दोनों मजदूरों को प्राथमिक उपचार दिया गया। बताया जा रहा है, कि दोनों मजदूरों की हालत में सुधार है। बिहार के जिला खबरिया निवासी दोनों मजदूर काफी दिनों से बिजनौर के जिला अस्पताल में हो रहे, नवीन बिल्डिंग के निर्माण कार्य में मजदूरी कर रहे हैं। बिल्डिंग निर्माण के दौरान अचानक दोनों मजदूरों को करंट लग गया। दोनों मजदूर बिजली के करंट की चपेट में आकर मामूली रूप से झुलस गए। आनन फानन में दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया जहां दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

अक्षय तृतीया के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का किया गया आयोजन

0

धामपुर के मोहल्ला खतियान स्थित सुनारो वाले शिव मंदिर मेड सभा में अक्षय तृतीया के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें भजन संध्या कार्यक्रम के अंतर्गत सामूहिक मन का पाठ तथा हनुमान चालीसा व राम स्तुति का संगीत पूर्वक गायन किया गया तथा मनमोहक भजन गाए। जिसमें ओमवती ने श्रीराम पठाए हनुमान बूटी तो लाए हरे हरे तथा गजनी सिंह ने जानकी प्यारी के जनक दुलारी के मन में बसे हैं श्री राम। सुनीता चौहान ने मैया धाम तेरा बड़ा प्यारा तीनों लोकों में धाम तेरा निराला। दीपमाला वर्मा द्वारा गोकुल में गीता मथुरा में गीता जपो राम सीता भजो राम सीता। सुमन वर्मा द्वारा शरण में सदाशिव की आए हुए हैं करो नाथ रक्षा सताए हुए हैं। उमा वर्मा द्वारा हरे राम हरे कृष्ण का महामंत्र का जाप किया गया। इस अवसर पर उमा वर्मा ने अक्षय तृतीया पर अपने विचार व्यक्त करते हुए, बताया कि इस दिन किए गए सभी कार्यों का हर इंसान को अक्षय फल प्राप्त होता है। इस दिन भगवान विष्णु जी के नर नारायण अवतार हुआ तथा हयगरीव अवतार तथा ब्रह्मा जी के पुत्र अक्षय कुमार का आविर्भाव भी हुआ था। बद्रीनाथ जी के पट उत्तराखंड में इसी दिन खोले जाते हैं, चार धाम की यात्रा का शुभारंभ भी होता है, इसी दिन महाभारत का युद्ध समाप्त हुआ था। तथा द्वापर युग का समापन भी इसी दिन हुआ था। सतयुग और त्रेता युग का प्रारंभ इसी तिथि को माना जाता है। भविष्य पुराण के अनुसार इस तिथि को युग आदि तिथि माना जाता है। श्री बांके बिहारी जी के चरणों के दर्शन भी इसी दिन होते है। अन्य दिनों में उनके चरण वस्त्रों से ढके रहते हैं। इस दिन प्रारंभ किए गए अच्छे कार्य तथा दिए हुए दान का पुण्य कभी नष्ट नहीं होता है। इस दिन हवन आदि करना चाहिए। जल का पात्र अपने पूजन स्थान पर भरकर रखना चाहिए। क्योंकि जल ही जीवन है जिससे राष्ट्र की समृद्धि होती है फसल आदि भरपूर मात्रा में होती है। इस दिन मनुष्य को अपने दुर्गुणों को त्याग कर अपने अंदर सद्गुणों का विकास हो ऐसा वरदान ईश्वर से मांगना चाहिए। इस अवसर पर गजनी सिंह। सुनीता चौहान। सरोज शर्मा। दीपमाला वर्मा सुमन वर्मा। उमा वर्मा। पायल वर्मा। उर्मिला वर्मा आदि महिलाएं तथा नरेश वर्मा उपस्थित रहे।